फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हाफिज अरशद को अवैध हिरासत में रखने का आरोप

हाफिज अरशद को अवैध हिरासत में रखने का आरोप

Thu, 06 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
हाफिज अरशद को अवैध हिरासत में रखने का आरोप
सहारनपुर। ग्राम दुमझेड़ा निवासी आमिर ने पुलिस पर उसके रिश्तेदार हाफिज अरशद को एक सप्ताह से अवैध तरीके से हिरासत में रखने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्राम दुमझेड़ा निवासी आमिर का कहना है कि 29 अगस्त की रात को बदमाशों ने उस्मान और अरशद दोनों को पकड़ लिया था। बदमाशों ने उनको फोन कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। सुबह तलाश करते हुए दोनों बंधक हालत में गन्ने के एक खेत में पड़े हुए मिले थे। जिसमें उस्मान की बाद में मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया था। उसने पूरी घटना की जानकारी दे दी थी। फिर भी उसके रिश्तेदार अरशद को पुलिस ने 30 अगस्त से ही हिरासत में ले रखा है। पुलिस के सभी अधिकारी अरशद से पूछताछ कर चुके हैं। लेकिन पुलिस अरशद को छोड़ नहीं रही है। उन्होंने डीआईजी को ज्ञापन देकर अरशद को छोड़े जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed