{"_id":"5b2fec8f4f1c1b6d4d8b862a","slug":"61529867407-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुलास अकबरपुर में मामूली कहासुनी में दो पक्षों में फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फुलास अकबरपुर में मामूली कहासुनी में दो पक्षों में फायरिंग
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली कहासुनी में घर में घुसकर फायरिंग, एक की मौत
देवबंद। फुलास अकबरपुर गांव में रविवार को दो पक्षों में मामूली कहासुनी होने के बाद एक पक्ष ने घर में घुसकर तमंचों से फायरिंग की। गोली लगने से एक युवक गंभीर घायल हो गया। जिसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
फुलास अकबरपुर में मकान के सामने ईंटों के रोड़े पड़े रहने को लेकर साजिद व आकिल पक्ष में कहासुनी हो गई। लेकिन वहां पहुंचे गांव के ही मौअज्जिज लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया। जिस पर दोनों पक्ष अपने घर लौट गए। आकिल का आरोप है कि कुछ देर बाद ही साजिद अपने भाई आबुल एवं गुलफाम, अब्दुल रऊफ, शादाब के साथ हाथों में तमंचे लेकर उसके घर में घुस आए। आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं के साथ अभद्रता करने के साथ घर में रखा सामान इधर-उधर फेंकते हुए तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें हसीन (24) पुत्र आकिल के सिर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हसीन को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां मेरठ पहुंचने पर हसीन ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर हमला करने तथा जान से मारने की नीयत से गंभीर घायल करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। मुख्य प्रभारी निरीक्षक रमेश रोरिया ने बताया कि मामले को हत्या में तरमीम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाशा में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।