फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   महिला का पर्स छीनकर युवक फरार

महिला का पर्स छीनकर युवक फरार

Sat, 28 Apr 2018 01:12 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
महिला का पर्स छीनकर युवक फरार
महिला का पर्स छीनकर युवक फरार
विज्ञापन


सहारनपुर। मंडी कोतवाली क्षेत्र के रायवाला चौक के पास स्कूटर पर पति के साथ जैन समाज के कार्यक्रम में जा रही एक महिला से झपटमार उसका पर्स झपट कर भाग गया। लोगों ने उसका पीछा भी किया, मगर वह हाथ नहीं लग सका।
बृहस्पतिवार शाम को जैन फाटक निवासी अरुण जैन अपनी पत्नी शशि जैन को साथ लेकर स्कूटर पर जैन बाग में समाज के कार्यक्रम में जा रहे थे। जैसे ही स्कूटर सवार दंपति जेबीएस कालेज से आगे पहुंचा तभी एक युवक शशि जैन का पर्स छीन कर भाग निकला। शोर मचाने पर कुछ लोग उसके पीछे भी भागे, मगर झपटमार युवक संकरी गलियों से होते हुए फरार हो गया। सरेआम हुई इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। दंपति ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

इसके अलावा जैन बाग में चल रहे जैन कार्यक्रम में दो महिलाओं के पर्स भी चोरी हो गए। इन घटनाओं को लेकर जैन समाज के लोगों में आक्रोश है। समाज के लोगों का कहना है कि कार्यक्रम में बाहरी तत्व भी सक्रिय हैं वारदातों को अंजाम देने में लगे हुए हैं। उन्होंने पुलिस से कार्यक्रम में सुरक्षा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed