फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान विवाहिता ने जान दी

ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान विवाहिता ने जान दी

Thu, 19 Apr 2018 11:52 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान विवाहिता ने जान दी
नानौता (सहारनपुर)। दहेज की मांग के लिए ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति और चचिया सास ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम अनंतमऊ निवासी कंवरपाल पुत्र सूबा सिंह ने बताया कि उसकी पुत्री आरती उर्फ नीलू की शादी गत 5 फरवरी 2018 को हरियाणा के जिला थाना छप्पर के गांव गंगोली निवासी अभिषेक पुत्र सुरेशपाल के साथ बड़ी धूमधाम के साथ हुई थी। आरोप है ससुराल पक्ष के लोग आरती को कम दहेज लाने को लेकर ताना देते रहते थे। जिसके चलते 29 मार्च को उसकी पुत्री आरती को ससुरालियों ने दहेज में 10 लाख की नकदी व एक कार की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हुए वापस उसके मायके अनंतमऊ भेज दिया था। पीड़ित पिता ने बताया कि 18 अप्रैल को उसका पूरा परिवार एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था। जबकि घर पर अकेली आरती थी। ससुरालियों के व्यवहार से परेशान आरती ने फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली। रात्रि में इस पूरे वाकये की जानकारी परिजनों ने शादी समारोह में गए कंवरपाल को मोबाइल पर दी। पीड़ित पिता ने इस मामले में ससुराल पक्ष के तीनों लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी पति अभिषेक, चचिया ससुर धर्मपाल सिंह व चचिया सास किरणबाला के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतका ने सुसाइड नोट में लिखा
विवाहिता द्वारा छोडे़ गए सुसाइड नोट में लिखा गया है कि कम दहेज के चलते उसके ससुराल पक्ष के उक्त सभी लोग उसको मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। उसके पति का किसी अन्य युवती के साथ भी प्रेम संबंध चल रहा है। किसी मजबूरी के तहत उसकी शादी मेरे साथ की गई थी। विवाहिता ने आरोप लगाया कि परेशान होकर जब वह रोने लगती तो उसके चचिया सास-ससुर उसकी वीडियो बनाकर उसे पागल साबित करने का भी प्रयास करने लगे थे। उसके मोटापे को लेकर भी उसको भूखा रखा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed