{"_id":"5abfdfd94f1c1bd3618b4b6f","slug":"61522524121-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के लिए रुपये न देने पर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के लिए रुपये न देने पर पीटा
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के लिए रुपये न देने पर पीटा
नानौता। शराब के लिए रुपये नहीं देने पर गांव के ही पांच लोगों ने दुकानदार को मारपीट कर घायल कर दिया। मौके पर पहुुंची 100 डायल पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी नानौता पर भर्ती कराया। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके गल्ले में रखे 500 रुपये भी निकालकर ले गए।
क्षेत्र के ग्राम ठसका निवासी तेजपाल की कल्लरपुर में मिठाई की दुकान है। शनिवार को तेजपाल की दुकान पर उसका पुत्र शंकर बैठा था। गांव ठसका निवासी पांच लोग शराब के नशे में पहुंचे और शंकर से शराब खरीदने के लिए रुपये मांगे। शंकर ने इंकार कर दिया। इस पर पांच लोगों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। शंकर ने भाग कर अपनी जान बचाई। इसी बीच सूचना मिलने पर 100 डायल पुलिस पहुंची तो एक आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस ने घायल शंकर को सीएचसी पर भर्ती कराया गया।