{"_id":"5a4536e04f1c1bc45b8bea86","slug":"61514485472-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से वायुसेना पूर्व अधिकारी का बैग चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार से वायुसेना पूर्व अधिकारी का बैग चोरी
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बेटी की शादी की खरीदारी के लिए चंडीगढ़ से सहारनपुर आए वायु सेना के पूर्व अधिकारी की कार से बदमाशों ने बैग चोरी लिया। बैग में 25 हजार की नकदी, मोबाइल डिवाइस, महत्वपूर्ण कागजात और कुछ अन्य सामान था।
मूल रुप से बड़गांव थाना क्षेत्र के सढ़ौली हरिया निवासी प्रदीप कुमार वायुसेना के पूर्व अधिकारी हैं। प्रदीप कुमार के मुताबिक वह वायुसेना के लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग में सहायक लेखाधिकारी के पद पर थे और बेटी की शादी की खरीददारी को 13 दिसंबर को वह सहारनपुर आए थे। प्रदीप कुमार के मुताबिक अपने साले अमरपाल सिंह के साथ वह हकीकत नगर में टेलर के यहां आए हुए थे और उन्होंने अपनी कार दुकान के सामने खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वापस लौटे तो कार का सेंट्रल लॉक खुला मिला और कार से उनका बैग गायब था। प्रदीप कुमार के मुताबिक बैग में 25 हजार रुपये, मोबाइल, बैंक की पासबुक, चेक बुक, यूट्यूब डिवाइस, वायु सेना की डिस्चार्ज बुक और अन्य महत्वपूर्ण कागजात थे। जिन्हें कोई अज्ञात कार का सेंटर लॉक खोल चोरी कर ले गया। पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि प्रदीप ने मुख्यमंत्री को फैक्स भेजा। सीएम के सचिव लाल बहादुर यादव केेेे आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।