{"_id":"5a1b0c654f1c1b6e468b68b6","slug":"61511722085-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवपाल राणा हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवपाल राणा हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। कुख्यात सुनील राठी गिरोह के सदस्य देवपाल राणा की हत्या के छह दिन बाद उसकी पत्नी नीलम राणा ने सरकार से पति की हत्या की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। साथ ही उसने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि जब पुलिस कस्टडी में पति सुरक्षित नहीं रहा तो घर में उसका परिवार कैसे सुरक्षित रह सकता है।
रविवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए नानौता की पूर्व ब्लॉक प्रमुख नीलम राणा ने पति देवपाल राणा को पेशी पर लेकर आ रहे पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया। कहा कि जब बदमाशों ने देवपाल राणा पर हमला किया तो पुलिसकर्मियों कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की। साथ ही मीडिया को कहा कि वह पति को अपराधी गलत बता रही है। पति पर केस जरूर लगे हैं, लेकिन आज तक कोई भी आरोप सिद्ध नहीं हुआ। नीलम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पति देवपाल राणा की हत्या की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। बेटे अभय प्रताप राणा ने कहा कि जब पिता हमला हुआ तो पुलिसकर्मी भाग गए। पिता काफी देर तक कोर्ट परिसर में पड़ा तड़फता रहा।
बता दें कि 20 नवंबर को रुड़की के रामनगर कोर्ट में पेशी के दौरान बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर देवपाल राणा की हत्या कर दी थी। जबकि, हमले में देवपाल का साथी लतीफ, सतीश और अमित गोली लगने से घायल हो गए थे। हालांकि वहां मौजूद अधिवक्ताओं ने देवपाल पर गोलिया बरसाकर फरार हो रहे दो बदमाशों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था।