{"_id":"58b9be664f1c1b40558309ad","slug":"58-rescued-its-progeny-also-arrested-eight-traffickers","type":"story","status":"publish","title_hn":"58 गोवंश मुक्त कराए, आठ तस्कर भी धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
58 गोवंश मुक्त कराए, आठ तस्कर भी धरे
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 04 Mar 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
मुक्त कराए गए गोवंश।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के छुटमलपुर के फतेहपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार की सुबह खुजनावर के जंगल से मुखबिर की सूचना पर बड़ी संख्या में कटान को लगाया गया गोवंश बरामद किया।
गोवंश को हरियाणा से कटान के लिए लाया गया था। आठ तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए जिनसे तलाशी में 75 हजार की नगदी भी बरामद हुई है। बरामद गोवंश की संख्या 58 है, जिन्हें सहारनपुर गोशाला भेज दिया गया है।
एसओ फतेहपुर राजेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह आठ बजे पुलिस को सूचना मिली की गांव खुजनावर में बड़ी संख्या में हरियाणा से कटान को गोवंश लाया गया है। इसके कटान की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस बल के साथ छापेमारी की तो तस्कर भागने लगे। घेराबंदी कर आठ तस्करों को मौके से पकड़ लिया गया। उनके पास से 75 हजार की नगदी तलाशी के दौरान बरामद हुई। मौके पर 58 गोवंश थे, जिन्हें पुलिस थाने ले आई।
पकड़े गए तस्कर सालिम पुत्र कमरुद्दीन, अली हसन पुत्र गुलेदीन, इंतजार पुत्र सलीम, आबिद पुत्र कलीम, साबिर अली पुत्र दीन मुहम्मद, दीन मुहम्मद पुत्र कयामुद्दीन निवासी चाणचक थाना साढ़ौरा जिला यमुनानगर, हनीफु पुत्र कैमुद्दीन और अकरम पुत्र यासीन निवासी भेड़ो थाना नाहन जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ गोवध अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया। फरार तस्करों की तलाश शुरू की है।