फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दंपती पर कमेटी के नाम पर ठगने का आरोप लगाया

दंपती पर कमेटी के नाम पर ठगने का आरोप लगाया

Thu, 16 May 2019 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
दंपती पर कमेटी के नाम पर ठगने का आरोप लगाया
दंपती पर कमेटी के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया
विज्ञापन

सहारनपुर। हिम्मत नगर के मोहल्ला टैगोर गार्डन के लोगों ने मोहल्ले में ही रहने वाले दंपती पर कमेटी डालने के नाम पर लाखों रुपये लेकर चंपत हो जाने का आरोप लगाया है। लोगों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने और पैसे दिलाने की मांग की है।
टैगोर गार्डन निवासियों का कहना है कि मोहल्ले में कुछ माह पहले किराए पर एक महिला और उसका पति रहने के लिए आया। महिला ने मोहल्ले के लोगों के लिए कमेटी शुरू कर दी। महिला के अच्छे व्यवहार से सभी ने उस पर भरोसा कर लिया और कई लोगों ने कमेटी डाल दी। कुछ समय तक तो लेनदेन ठीक चलता रहा। उसने एक साथ कई कमेटियां डाल लीं। लोगों का लगभग आठ लाख रुपये एकत्रित कर लिया। लेकिन बाद में उसने पैसे के लेनदेन को लेकर आनाकानी शुरू कर दी। पहले बेटे के बीमार होने का बहाना बनाया फिर कानपुर की प्रापर्टी बेचकर पैसे देने की बात कही। लेकिन बाद में पैसे देने से इंकार कर दिया। यहां तक कि खुद को एक पार्टी की पदाधिकारी बताते हुए झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

आरोप है कि पिछले माह 17 अप्रैल की रात आरोपी महिला और उसका पति मकान से अपना मुख्य सामान लेकर चुपचाप फरार हो गए। 18 अप्रैल को जब मोहल्ले के लोग उसके घर पहुंचे तो घर में ताला लगा हुआ था। इससे लोग परेशान हो गए। लोगों ने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर आरोपी महिला और उसके पति के खिलाफ कार्रवाई करने और उनके पैसे वापस कराने की मांग की है। मांग करने वालों में गुलनाज, सुमित्रा, लता, मंजू, सुशीला, सुरेश धीमान, मैनब बेगम समेत अनेक लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed