फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   युवक को पकड़ने के बाद छोड़ने के मामले की जांच के आदेश

युवक को पकड़ने के बाद छोड़ने के मामले की जांच के आदेश

Wed, 24 Apr 2019 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
युवक को पकड़ने के बाद छोड़ने के मामले की जांच के आदेश
सहारनपुर। आईपीएल मैचों में सट्टा लगाने के शक में मंडी कोतवाली पुलिस द्वारा युवक को पकड़ने और रात भर कोतवाली में बैठाकर रखने के बाद सुबह बिना किसी कार्रवाई के छोड़े जाने के मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। एसपी सिटी ने मामले की जांच कराने के आदेश सीओ प्रथम को दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार रात मंडी कोतवाली पुलिस ने नगर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में आईपीएल में सट्टा लगाए जाने की सूचना मिलने पर बुकी होने के शक में एक युवक को पकड़ लिया था। युवक के मोबाइल फोन सट्टेबाजी की कॉल भी पुलिस को मिली थी। पुलिस ने युवक को पकड़ने के बाद रात भर कोतवाली में बैठाए रखा। सुबह पुलिस ने बिना किसी लिखा पढ़ी के ही युवक को कोतवाली से छोड़ दिया गया। शहर भर में बुकी को पकड़ने और फिर छोड़े जाने की चर्चा हो गई, जबकि मंडी कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर सिंह राणा का कहना था कि मोबाइल फोन में सिर्फ एक कॉल ही संदिग्ध मिली थी। कोई बड़ा मामला सामने नहीं आया था, जिस कारण पकड़े गए युवक को छोड़ दिया गया, लेकिन अब मामला तूल पकड़ने लगा है। अधिकारियों ने इस मामले में संज्ञान लिया है और सीओ प्रथम को जांच के आदेश दिए हैं। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया मामला उनके संज्ञान में आ गया है। उन्होंने सीओ प्रथम को मामले की जांच करने के लिए कहा है। जिससे मामले का सही पता लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed