नागल (सहारनपुर)। मंगलवार की रात ताजपुर रोड पर अवैध रूप से शराब बेच रहे पांच व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 45 पव्वे देशी शराब, दो छुरी व दो कारतूस सहित देशी तमंचा, 36 हजार रुपये बरामद किए है। थानाध्यक्ष सतेंद्र राय ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने ताजपुर रोड पर ईंट भट्ठे के पास छापा मारा तो वहां शराब बेच रहे लोगों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकडे़ गए लोगों ने अपने नाम अनिल कुमार पुत्र बलदेव निवासी फतेहपुर सॉपला थाना देवबंद, अरविंद कुमार व अनिल उर्फ बबलू पुत्रगण नरसिंह निवासी ग्राम इशाकपुर थाना नागल, नरेश उर्फ टीटू पुत्र कंवर सिंह निवासी ग्राम सधारण सिर, थाना नागल, सिताब सिंह पुत्र ऋषिपाल निवासी फतेहपुर कलां थाना नागल बताए।