{"_id":"5b54d0894f1c1b43748b670a","slug":"51532285065-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी में व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली कहासुनी में व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिम्मतनगर में व्यक्ति की पीटकर हत्या
सहारनपुर। दो पक्षों में हो रही मारपीट में बीच-बचाव कराने पहुंचे व्यक्ति को तीन लोगों ने पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के पेपर मिल रोड स्थित हिम्मतनगर की जगदंबा कालोनी निवासी महावीर ने पड़ोस में रहने वाले सोनू को किसी काम से अपने घर बुलाया। आरोप है वहां पर महावीर के साथ मोहल्ले के ही विकास और नीरज भी बैठे थे और शराब पी रहे थे। आरोप है कि शराब के नशे में ही आरोपियों ने किसी बात को लेकर सोनू की पिटाई शुरू कर दी और पिटाई करते हुए सोनू को सड़क तक ले आए। इसी दौरान सोनू के चाचा राकेश उर्फ कल्लू घर से बाहर निकले। उन्होंने बीच बचाव का प्रयास किया। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने सोनू को छोड़कर राकेश को पीटना शुरू कर दिया। तीनों ने राकेश को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। इससे गंभीर रूप से घायल होकर राकेश जमीन पर गिर पड़ा। उसके नाक और मुंह से खून निकलने लगा और वह बेहोश हो गया। राकेश की हालत देख तीनों आरोपी फरार हो गए। राकेश को गंभीर हालत में परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में राकेश के पुत्र विक्की ने सदर कोतवाली में महावीर, विकास और नीरज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विक्की ने आरोप लगाया कि आरोपियों में एक जिला अस्पताल में कर्मचारी है।