{"_id":"59cff64d4f1c1b71548b52a4","slug":"51506801229-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलसत में ग्रामीणों ने सचिव, जेई को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुलसत में ग्रामीणों ने सचिव, जेई को पीटा
Updated Sun, 01 Oct 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलसत में ग्रामीणों ने सचिव, जेई को पीटा
देवबंद। डीएम के आदेश पर कुलसत गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन के प्रस्ताव के दौरान एक गुट के लोगों ने सचिव और जेई के साथ जमकर मारपीट की। इस मामले में शनिवार को पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज लिया है।
कोतवाली के गांव कुलसत में शुक्रवार को दुकान के आवंटन का प्रस्ताव होना था। इसके लिए डीएम के आदेश पर ग्राम पंचायत अधिकारी आकाश सिंह, सचिव अवनीश शर्मा, पर्यवेक्षक अधिकारी अरविंद कुमार और अजय कुमार आदि की टीम खुली बैठक कर चुनाव कराने पहुंची। लेकिन कोरम पूरा करने को लेकर एक पक्ष के लोगों की अधिकारियों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते भीड़ ने अधिकारियों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। सचिव अवनीश कुमार के मुताबिक भीड़ में शामिल कुछ युवकों ने उनकी जेब में पड़ी 36 हजार रुपये की नकदी लूट ली। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
सूचना मिलते ही कुलसत गांव पहुंची पुलिस ने अधिकारियों को भीड़ के चंगुल से बामुश्किल मुक्त कराया। वहीं, ग्राम पंचायत अधिकारी आकाश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मोहित, सिंपल, जगदीश, रोबिन, शिवनाथ और विक्रम के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 353, 427, 392 और 342 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। सीओ सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला गंभीर है। आरोपियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
कोतवाल से मिले ग्राम प्रधान और सचिव
देवबंद। क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और सचिवों ने शनिवार को कोतवाल पंकज त्यागी से मिलकर सचिव और जेई को बंधक बनाकर मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधानों ने कहा कि कुछ लोग गुंडई के दम पर प्रधानों और सरकारी कर्मचारियों से गलत कार्य कराना चाहते हैं। लेकिन वह इसके आगे झुकने वाले नहीं है। कोतवाल से मिलने वालों में ग्राम पंचायत अधिकारी आकाश कुमार, जेई (एमआई) अरविंद कुमार, सचिव अवनीश शर्मा आदि रहे। वहीं, बीडीओ अंबरीश कुमार ने बताया कि कोरम पूरा नहीं होने के कारण कोटा आवंटन के प्रस्ताव को बैठक नहीं हो पाई थी। अब दूसरी बैठक 10 अक्तूबर को होगी। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने अधिकारियों के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट भी की।