{"_id":"59ada6f64f1c1b04278b52d2","slug":"51504552694-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू डकैत, बेबस पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू डकैत, बेबस पुलिस
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिले में लूट और डकैती की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो सप्ताह में ही डकैती के चार मामले हो चुके हैं, जबकि लूट की आधा दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस न तो डकैतों को पकड़ सकी है और न ही घटनाओं को रोकने में ही कामयाब हो सकी है।
डकैतों ने 19 अगस्त को टपरी में सराफ के यहां डकैती डाली और दस लाख रुपये से भी अधिक की नगदी तथा आभूषण ले गए। 23 अगस्त को फिर गागलहेड़ी में डकैतों ने घटना को अंजाम दिया। 26 अगस्त को डकैतों ने देहात कोतवाली के ग्राम कोलकी रांगड़ में दो भाइयों के यहां डकैती डाली और रविवार की रात को एक बार फिर एक दर्जन डकैतों ने गागलहेड़ी के ग्राम खजूरी अकबरपुर में डकैती डाली। यह तो डकैती की वारदात है। लूट और राहजनी की तो आधा दर्जन से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। नांगल में दिनदहाड़े एक लाख रुपये, नानौता में एक साथ तीन दर्जन लोगों के साथ लूट। देवबंद, रामपुर, बड़गांव समेत देहात में लूट की अनगिनत घटनाओं को अंजाम दिया। दुष्कर्म, हत्या की घटनाएं हो चुकीं। अधिकारियों ने 19 अगस्त की डकैती के बाद ही दावा किया था कि एक सप्ताह में न सिर्फ डकैती का खुलासा कर दिया जाएगा, बल्कि डकैतों को गिरफ्तार कर घटनाओं पर अंकुश लगाया जाएगा। घटनाओं का खुलासा तो दूर घटनाओं को रोक पाने में पुलिस पूरी तरह से फेल साबित हुई। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि घटनाओं के शीघ्र खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। थानाध्यक्षों को रात्रि गश्त बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।