{"_id":"598cace34f1c1b34228b476e","slug":"51502391523-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शब्बीरपुर बवाल में 111 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शब्बीरपुर बवाल में 111 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शब्बीरपुर बवाल में 111 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल
सहारनपुर। शब्बीरपुर बवाल के मामले में पुलिस ने कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने आरोप पत्र में 32 मुकदमों में 111 लोगों को आरोपी बनाया है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद से आरोपियों में नाम निकाले जाने की अटकलें समाप्त हो गई हैं।
बड़गांव थाना क्षेत्र के ग्राम शब्बीरपुर में 5 मई को हुए बवाल के बाद 9 मई को रामनगर, सरसावा, रामपुर मनिहारान में हुए बवाल तथा 23 मई को चंदपुर में हुए हमले के मामले में 32 मुकदमे कायम किए गए थे। इस मामले में पुलिस ने 175 से अधिक लोगों को आरोपी बनाया था। बाद में कुछ लोगों को निर्दोष पाए जाने के बाद छोड़ दिया गया था। उसके बाद से आरोपियों को निर्दोष बताते हुए सिफारिशों का दौर शुरू हो गया। पुलिस की हर कार्रवाई पर निर्दोष को फंसाने का आरोप लगाया गया। जिस पर पुलिस ने जांच की कार्रवाई बीच में ही छोड़ चार्जशीट तैयार कराने पर पूरा जोर लगा दिया। पुलिस ने आखिरकार बवाल के सभी मामलों में 111 लोगों को आरोपी बनाया और कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। नगर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि 111 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। पुलिस तहकीकात जारी रखेगी।