फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दुकान तोड़कर 22 मोबाइल की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

दुकान तोड़कर 22 मोबाइल की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 Jun 2017 12:07 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
दुकान तोड़कर 22 मोबाइल की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
दुकान तोड़कर 22 मोबाइल फोन की चोरी का खुलासा
विज्ञापन

सहारनपुर। सरसावा में मोबाइल गैलरी में नकब लगाकर किए गए 22 मोबाइल फोन चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 मोबाइल बरामद किए हैं।
थाना सरसावा के गैलरी पैट्रोल पंप इंडियन स्मार्ट फोन की दुकान की दीवार में नकब लगाकर 24 मई को चोरों ने दुकान में रखे 22 मोबाइल फोन चोरी कर लिए थे। इस संबंध में दुकान स्वामी विनीत ने थाना सरसावा पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

एसपी सिटी पीपी सिंह ने बताया कि रविवार को इस घटना का खुलासा हो गया। सरसावा पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम ने चोरी के मामले में मुखबिर की सूचना पर रविवार की सुबह 6 बजे दो आरोपियों को चिलकाना तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मुरसलीम निवासी मरसलीन ताल कालोनी खाताखेड़ी थाना मंडी सहारनपुर हाल पता किरायेदार सगीर निवासी मोहल्ला हरीजनान सरसावा तथा दूसरा वसीम निवासी मोहल्ला ऊंचाखेड़ा अफगान थाना नकुड़ बताया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के 15 मोबाइल फोन बरामद किए है। आरोपियों ने बताया कि शेष मोबाइल उन्होंने बेच दिए हैं। पुलिस बेचे गए मोबाइलों की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों लोग कूड़ा बीनने का काम करते हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने मोबाइल फोन की नई दुकान को देखकर उसमें चोरी करने का प्लान बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed