{"_id":"593c4c714f1c1bb5378b4671","slug":"51497123953-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांभर का शिकार करते हुए एक दबोचा, सात फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांभर का शिकार करते हुए एक दबोचा, सात फरार
Updated Sun, 11 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट(सहारनपुर)। शिवालिक वन प्रभाग की बादशाहीबाग वन रेंज में सांभर का शिकार रहे शिकारियों में से एक को वन विभाग की टीम ने दबोच लिया, जबकि उसके सात साथी भाग निकले। मौके से सांभर को मृत हालत में बरामद किया गया। वन विभाग ने पकड़े गए शिकारी समेत उसके फरार साथियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृत सांभर को पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया गया।
शिवालिक वन प्रभाग आरक्षित वन क्षेत्र है। शुक्रवार की रात इस वन क्षेत्र की बादशाहीबाग रेंज की हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटी करौंदी बीट में शिकारी एक सांभर का शिकार कर रहे थे। रेंज क्षेत्रधिकारी शरद कुमार गुप्ता, वन रक्षक अनुसुइया प्रसाद, शिवराज सिंह एवं मान सिंह आदि के साथ गश्त पर बीट में पहुंचे तो शिकारी उन्हें देखकर भाग खड़े हुए। वनकर्मियों ने पीछा करने के बाद एक शिकारी को दबोच लिया। मौके से एक सांभर मृत हालत बरामद हुआ। वनकर्मियों की टीम मृत सांभर एवं पकड़े गए शिकारी को रेंज कार्यालय ले आई। रेंज क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पकड़े गए शिकारी ने अपना नाम संजीव पुत्र चतर सिंह निवासी बहराल, जिला सिरमोर हिमाचल प्रदेश बताया और अपने फरार साथियों के नाम रविकांत पुत्र भोपाल सिंह निवासी सतीवाला पांवटा साहिब, बालिंद्र पुत्र बलराम निवासी बहराल, रमेश पुत्र मंगतराम व शबराती पुत्र मित्रवाला निवासी पांवटा साहिब आदि बताए है। सभी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मृतक सांभर का पशु चिकित्सा प्रभारी साढ़ौली कदीम ओपी वार्मा द्वारा पोस्टमार्टम किया गया है। पीएम के बाद सांभर के शव को दफना दिया गया है।