फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   50 lakhs of Doda caught

सहारनपुर में 50 लाख का डोडा पोस्त पकड़ा

Wed, 12 Apr 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 12 Apr 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
50 lakhs of Doda caught
पकड़ा गया नशे का कारोबारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में बदायूं से पिकअप में भरकर हरियाणा ले जाया जा रहा लगभग 5.20 क्विंटल डोडा पोस्त चमारी खेड़ा पुलिस चौकी के पास चेकिंग के दौरान फतेहपुर पुलिस ने बरामद किया।
विज्ञापन


हरी मिर्च के बोरों के नीचे छुपाकर डोडा पोस्त ले जाया जा रहा था। पुलिस ने पिकअप के चालक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। बरामद किए गए डोडा पोस्त की अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


सोमवार को मादक पदार्थों की खेप आने की मुखबिर की सूचना पर सर्विलांस और फतेहपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने चमारी खेड़ा पुलिस चौकी पर चेकिंग शुरू कर दी।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी को रोका, लेकिन उसमें पुलिस को सिर्फ हरी मिर्च ही भरी हुई नजर आईं। पहले तो पुलिस ने गाड़ी को जाने दिया। लेकिन जैसे ही गाड़ी आगे बढ़ी तो पुलिस को संदेह हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस ने गाड़ी को रुकवाकर हरी मिर्च की बोरियों को हटवाकर देखा तो नीचे डोडा पोस्त के बोरों का ढेर लगा हुआ था। पुलिस के गाड़ी रोकते ही गाड़ी में सवार युवक भागने लगे। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि दूसरा फरार होने में कामयाब हो गया।

एसएसपी लव कुमार ने बताया कि पुलिस ने पिकअप में तलाशी ली तो प्लास्टिक के 26 बोरे डोडा पोस्त से भरे हुए निकले। जबकि उनके ऊपर 10 बोरी हरी मिर्च रखी हुई थी।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना नाम शाहिद निवासी ग्राम रिठौरा, थाना हाफिजपुर, बरेली बताया। एसएसपी ने बताया कि 26 बोरों में कुल 5 क्विंटल 20 किलोग्राम डोडा पोस्त भरा हुआ मिला है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 50 लाख रुपये है।

पुलिस पूछताछ में शाहिद ने बताया कि पंजाबी नाम के एक व्यक्ति निवासी हरियाणा ने उसकी गाड़ी में एक युवक को बैठाया था जिससे माल को सुरक्षित पहुंचाया जा सके। पुलिस को देख आरोपी फरार हो गया।


शाहिद ने बताया कि वह बदायूं से माल को गाड़ी में भरकर हरियाणा ले जा रहा था। गाड़ी उसके पिता मेहंदी हसन निवासी रिठौरा के नाम है, जिसे वह डोडा पोस्त की तस्करी में उपयोग करता है। उसने बताया कि डोडा पोस्त की तस्करी में प्रवेज भी शामिल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed