{"_id":"5c55f2e2bdec222720373708","slug":"41549136610-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसुध हालत में प्लेटफार्म पर मिला युवक, लूट की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेसुध हालत में प्लेटफार्म पर मिला युवक, लूट की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसुध हालत में प्लेटफार्म पर मिला युवक
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक युवक बेसुध हालत में पड़ा मिला। उसके बैग में 30 रुपये और शामली का ट्रेन टिकट रखा मिला। आरपीएफ ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। युवक के साथ जहर खुरानी द्वारा लूट किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
शनिवार सुबह लगभग छह बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर करीब 25 वर्षीय युवक को बेसुध पड़ा देख लोगों ने सूचना आरपीएफ को दी। आरपीएफ ने बेसुध युवक के सामान की तलाशी ली। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। उसके पास से मिले बैग में सिर्फ तीस रुपये और शामली का टिकट मिला। आरपीएफ ने बेसुध युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बेसुध होने के चलते उससे कोई जानकारी नहीं मिल सकी। आशंका जताई जा रही है कि जहरखुरानी गिरोह ने युवक को अपना शिकार बना लिया और उसके साथ लूटपाट की है। रेलवे पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही थी।