फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   घर में घुसकर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

घर में घुसकर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 24 Oct 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
चिलकाना (सहारनपुर)। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने चार दिन पूर्व उसके घर में घुसकर चाकू के बल पर आतंकित करते हुए उसकी 19 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म किया। चिलकाना पुलिस ने पीड़ित युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक सहित चार अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर युवती को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है। थाना चिलकाना प्रभारी एके सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह थाना चिलकाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 14-15 अक्तूबर की रात में गांव के ही एक व्यक्ति मुकर्रम पुत्र आबुल उनके घर में घुसा और तथा कमरे में अकेली सो रही उसकी बेटी से चाकू के बल पर आतंकित करते हुए दुष्कर्म किया। जब वह मजदूरी कर घर लौटा तो उसकी बेटी ने उसे आपबीती सुनाई। आरोप है कि अब उसे धमकाया जा रहा है। मंगलवार को थाना पुलिस ने आरोपी युवक मुकर्रम व परिजनों को धमकी देने वाले चार अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed