{"_id":"5ba9391a867a557f6d0b02c1","slug":"41537816858-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती पक्ष ने युवक पक्ष को बनाया बंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती पक्ष ने युवक पक्ष को बनाया बंधक
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनौती। रिश्ता टूटने पर युवती पक्ष द्वारा सगाई में हुए खर्च की भरपाई की मांग को लेकर लड़के पक्ष को बंधक बना लिया। बंधक बनाने की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। लड़का पक्ष के लोगों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोग फैसले की कवायद में भी जुटे थे।
गंगाोह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की की शादी नकुड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से तय हुई थी। काफी समय तक रिश्ता रहने के बाद लड़की वालों ने शादी करने का दबाव बनाया तो लड़के पक्ष ने शादी में और समय बढ़ाने की मांग की। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। कुछ समय बाद रिश्ता समाप्त होने की कगार पर पहुंच गया। लड़की के परिजनों ने लड़के के परिजनों को मामला निपटाने के बहाने गांव में बुला लिया। लड़के के परिजन जैसे ही गांव पहुंचे तो लड़की पक्ष ने गांव में सगाई में खर्च हुई रकम मांगनी शुरू कर दी। आरोप है कि रकम नहीं देने पर उन्हें बंधक बना लिया गया। मामला निपटाने के लिए मौअज्जिज ग्रामीण प्रयास करते रहे, लेकिन लड़की के परिजन किसी कीमत पर नहीं मानें। इसके चलते लड़के पक्ष ने गंगोह कोतवाली में अपहरण कर बंधक बनाने की तहरीर दे दी। हरकत में आई पुलिस ने गांव से लड़की के परिजनों से लड़के के परिजनों को छुड़ाया और दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। देर शाम तक लोग फैसले कराने का प्रयास कर रहे थे। उधर, कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार कश्यप का कहना है कि मामले में फैसले के लिए दोनों पक्षों की पंचायत चल रही है। यदि फैसला नहीं होता तो कार्रवाई होगी।