फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्राइवेट स्कूल के प्रधानाध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

प्राइवेट स्कूल के प्रधानाध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 24 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूल के प्रधानाध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
नकुड़ (सहारनपुर)। गांव साल्हापुर निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल के प्रधानाध्यापक पर उसकी बेटी का प्रवेश पत्र न देकर परीक्षा से वंचित कर देने का आरोप लगाते हुए न्यायालय से न्याय की गुहार लगायी है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव साल्हापुर निवासी जसवीर पुत्र अर्जुन सिंह ने न्यायालय एसीजेएम द्वितीय के यहां दायर कराये गये वाद में आरोप लगाया कि उसकी पुत्री पारुल गांव के आनंद आदर्श बाल विद्या मंदिर में गत सात वर्षों से पढ़ रही है तथा पारुल ने वर्ष 2016 में दसवीं की परीक्षा दी थी। आरोप लगाया कि उक्त स्कूल की मान्यता केवल आठवीं तक है, लेकिन स्कूल का प्रधानाध्यापक अभिभावकों को धोखे में रखकर छात्रों के नाम दूसरे स्कूलों में दर्ज कराकर अपने स्कूल में बारहवीं तक के बच्चों को पढ़वाता है। आरोप लगाया कि फरवरी 2018 को उसकी पुत्री को बारहवीं की परीक्षा में बैठना था, जिसकी परीक्षा छह फरवरी से शुरू होनी थी, लेकिन प्रधानाध्यापक द्वारा उसकी पुत्री को प्रवेश पत्र नहीं दिया गया, जबकि वह समय से स्कूल में मुंह मांगी फीस जमा कराता रहा है। आरोप लगाया कि गत पांच फरवरी 2018 को वह अपनी पुत्री पारुल को लेकर स्कूल में प्रवेश पत्र लेने के लिए गया तो प्रधानाध्यापक ने प्रवेशपत्र देने से मना करते हुए उसे व उसकी पुत्री को धक्के देकर स्कूल से बाहर निकाल दिया। प्रवेश पत्र न मिलने की वजह से उसकी बेटी परीक्षा देने से वंचित रह गई तथा उसके बेशकीमती दो वर्ष बर्बाद हो गये। जिसकी वजह से उसकी पुत्री मानसिक रूप से परेशान है। न्यायालय ने नकुड़ पुलिस को आरोपी प्रधानाचार्य के विरुद्ध 156(3)के तहत रिपोर्ट करने के आदेश दिये हैं। पुलिस ने स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रवेश पुत्र महेंद्र के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed