फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police take action against bikes older than 15 years; 7 fined and 4 impounded

Charkhi Dadri News: 15 साल से पुरानी बाइकों पर पुलिस की कार्रवाई, 7 के चालान काटे और 4 इंपाउंड

Fri, 30 Oct 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 30 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Police take action against bikes older than 15 years; 7 fined and 4 impounded
वाहनों की जांच करते हुए पुलिसकर्मी।  - फोटो : 1
झोझू कलां। झोझू कलां में थाना पुलिस ने पुराने वाहनों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 15 साल से अधिक पुरानी मोटरसाइकिलों की जांच की। पुलिस ने बस स्टैंड के सामने नाका लगाकर वाहनों को रुकवाया और उनके दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान नियमों की अनदेखी पाए जाने पर सात मोटरसाइकिलों के चालान किए गए, जबकि चार बाइकों को इंपाउंड किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक दादरी के निर्देशानुसार थाना प्रभारी एसएचओ दिलबाग सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने नाके पर दोपहिया वाहनों की जांच की और विशेष रूप से पुरानी हो चुकी मोटरसाइकिलों पर ध्यान दिया। कार्रवाई के दौरान 15 साल से अधिक पुरानी बाइकों को भी जांच के दायरे में लिया गया। थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर क्षेत्र में वाहनों की जांच का अभियान चलाया जा रहा है। यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed