फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bajra scam: Market Committee to scrutinize records of 74 firms; notices to be issued to commission agents (arhatiyas)

Charkhi Dadri News: बाजरा घोटाला.. 74 फर्मों के रिकॉर्ड खंगालेगा मार्केट कमेटी, आढ़तियों को थमाए जाएंगे नोटिस

Fri, 30 Oct 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 30 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bajra scam: Market Committee to scrutinize records of 74 firms; notices to be issued to commission agents (arhatiyas)
फसल के लिए टोकन काटते हुए कर्मचारी।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। नई अनाज मंडी में बाजरे के स्टॉक में 68,405 क्विंटल की कमी मिलने के मामले में अब जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। मार्केट कमेटी की ओर से फर्म वाइज रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। रिकॉर्ड तैयार होने के बाद संबंधित आढ़तियों को नोटिस जारी कर उनसे खरीद, आवक और बाजरे के उठान से संबंधित दस्तावेज मांगे जाएंगे। करीब 74 फर्मों का रिकॉर्ड जांच के दायरे में संदिग्ध माना जा रहा है। इन फर्मों से दस्तावेज मिलने के बाद रिकॉर्ड का मिलान किया जाएगा और गड़बड़ी की कड़ियां जोड़ने का प्रयास होगा।
विज्ञापन


फर्मों से मांगा जाएगा खरीद और उठान का रिकॉर्ड
मार्केट कमेटी की ओर से करीब 74 फर्मों का रिकॉर्ड अलग-अलग तैयार किया जा रहा है। इसके लिए फर्म वाइज विवरण जुटाया जा रहा है। इसके बाद संबंधित आढ़तियों को नोटिस जारी कर खरीद से जुड़े दस्तावेज, किसानों का विवरण, फसल की आवक और गोदामों में भेजे गए बाजरे का रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने के लिए कहा जाएगा। दस्तावेज मिलने के बाद विभागीय रिकॉर्ड से उनका मिलान होगा। जांच में किसी तरह का अंतर सामने आने पर संबंधित फर्म की भूमिका की पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन


बाहरी किसानों की बाजरा बिक्री पर स्थायी रोक
मंडी में बाजरे की आवक और खरीद के रिकॉर्ड में गड़बड़ी सामने आने के बाद बाहरी किसानों की फसल बिक्री पर भी सख्ती कर दी गई है। पहले बाहरी जिलों के किसानों के बाजरा बेचने पर दो दिन के लिए रोक लगाई गई थी लेकिन अब इस रोक को स्थायी रूप से लागू कर दिया गया है। इसके तहत दादरी जिले के किसान ही जिले की मंडियों में बाजरा बेच सकेंगे। बाहरी किसानों की फसल की खरीद नहीं की जाएगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य मंडियों में खरीद प्रक्रिया और रिकॉर्ड पर निगरानी मजबूत करना व स्थानीय किसानों की फसल की खरीद को प्राथमिकता देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 हजार से अधिक किसानों से 8 लाख क्विंटल आवक
जिले में इस सीजन के दौरान बाजरे की आवक का आंकड़ा आठ लाख क्विंटल तक पहुंच गया है। अब तक 28 हजार 157 किसानों की फसल मंडियों में पहुंच चुकी है। इसमें से करीब 5 लाख 80 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। इतनी बड़ी मात्रा में बाजरे की आवक और खरीद के बीच स्टॉक में सामने आई कमी के बाद विभाग अब रिकॉर्ड की जांच पर विशेष ध्यान दे रहा है।

वर्सन:
मंडी में फर्मों वाइज रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। इसके बाद नोटिस दिए जाएंगे तथा जवाब तलब किया जाएगा। - विजय कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed