फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police raid locations of 6 suspects in Samaspur; conduct search operation in pursuit of narcotics

Charkhi Dadri News: समसपुर में 6 संदिग्धों के ठिकानों पर पुलिस की दबिश, नशे की तलाश में चलाया सर्च अभियान

Fri, 30 Oct 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 30 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Police raid locations of 6 suspects in Samaspur; conduct search operation in pursuit of narcotics
ग्रामीणों को जागरूक करते हुए सदर थाना प्रभारी। - फोटो : 1
चरखी दादरी। चरखी दादरी। जिले के गांव समसपुर में पुलिस ने शुक्रवार को नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया। थाना सदर प्रभारी उपनिरीक्षक सतबीर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छह संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश दी। हालांकि, कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ, पर पुलिस ने अभियान जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी के मार्गदर्शन में यह अभियान चला। टीम का उद्देश्य नशा तस्करी में संलिप्त लोगों की गतिविधियों पर नजर रखना था। सर्च अभियान के बाद पुलिस ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। उपनिरीक्षक सतबीर ने नशे के दुष्परिणामों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। ग्रामीणों ने पुलिस की पहल की सराहना की। उन्होंने बताया कि लगातार निगरानी से गांव में स्थिति सुधरी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस को सहयोग का भरोसा दिया
ग्रामीणों ने दावा किया कि गांव में अब कोई नशा बेचने वाला या अवैध गतिविधियों में सक्रिय व्यक्ति नहीं है। उन्होंने पुलिस को भविष्य में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने का भरोसा दिलाया। पुलिस ने नशे की रोकथाम और त्वरित सूचना के लिए जागरूकता बोर्ड भी लगाए हैं। इन पर पुलिस और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed