फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बंद मकान की खिड़की खोलकर लाखों की चोरी

बंद मकान की खिड़की खोलकर लाखों की चोरी

Sat, 02 Jun 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
बंद मकान की खिड़की खोलकर लाखों की चोरी
बंद मकान की खिड़की खोलकर लाखों की चोरी
विज्ञापन


सहारनपुर। मोहल्ला बड़तला यादगार में दिल्ली गए व्यापारी के बंद मकान में चोरों ने खिड़की तोड़कर अलमारी में रखी नगदी के साथ ही सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। एक सप्ताह बाद घर लौटने पर परिजनों को चोरी की घटना का पता चला।
मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बड़ताल यादगार निवासी विजय जैन की कक्कड़गंज में परचून की थोक की दुकान है। बताया जाता है कि पिछले शुक्रवार को विजय जैन अपने घर का ताला लगाकर परिवार समेत दिल्ली गए हुए थे। मकान का ताला लगा देख चोरों ने मकान की खिड़की तोड़ दी और खिड़की के रास्ते मकान में प्रवेश कर गए। ऊपरी मंजिल के कमरे में पहुंचकर चोरों ने घर में रखी अलमारी और उसके लाकर को खोल लिया तथा अलमारी एवं लाकर में रखे लाखों रुपये के आभूषण और नगदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को विजय जैन अपने परिवार के साथ घर पहुंचे और ताला खोलकर घर में घुसे तो दंग रह गए। घर की बाहरी खिड़की टूटी और घर के अंदर अलमारियां खुली हुईं मिली। घर में चोरी होने का पता लगते ही आसपास के लोग पहुंचे। विजय जैन ने बताया कि चोर सोने-चांदी के आभूषणों के साथ ही चार चांदी के कलश, 120 चांदी के सिक्के और 20 हजार की नगदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़तला यादगार पुराने शहर का घनी आबादी वाला क्षेत्र है। चोरों द्वारा खिड़की तोड़कर इतनी बड़ी चोरी की घटना को लेकर लोग हैरान है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार उसी कमरे में चोरी की गई जिसमें अलमारी रखी गई थी। चोरों का पता लगाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed