{"_id":"5abe834a4f1c1bed618b4920","slug":"41522434890-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात के शव को नोंचते रहे कुते, मानवता हुई शर्मसार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवजात के शव को नोंचते रहे कुते, मानवता हुई शर्मसार
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। रेलवे स्टेशन के पास नवजात शिशु का शव पड़ा मिला, जिसे कुत्ते नोंच रहे थे और लोग तमाशबीन बने खड़े हुए थे। इस बीच सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने नवजात को कुत्ते के मुंह से छुड़ाया।
शुक्रवार की सुबह स्टेशन के पास एक कुत्ता नवजात शिशु के शव को मुंह में लेकर वहां आ गया। वहां लोगों की भीड़ लग गई, लेकिन किसी ने भी शव को कुत्ते से छुड़ाने की कोशिश नहीं की। इस दौरान किसी ने जीआरपी को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे जीआरपी के जवानों ने किसी तरह नवजात के शव को कुत्ते से छुड़ाया। बताया जाता है कि नवजात का शव पिछले कई घंटे से स्टेशन के पास सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा हुआ था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि इससे पूर्व भी उक्त स्थान समेत नगर के आबकारी रोड पर कई बार नवजात शिशु के शव मिल चुके हैं।