{"_id":"5ab945094f1c1beb3f8b51a7","slug":"41522091273-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर जा रही महिला के गले से चेन छीनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर जा रही महिला के गले से चेन छीनी
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर के नुमाइश कैंप क्षेत्र में रिक्शा में बैठकर मंदिर जा रही एक महिला के गले से बाइक सवार युवक चेन छीनकर फरार हो गए।
मोहल्ला नुमाइश कैँंप में रुड़की निवासी पूनम अपनी रिश्तेदारी में आईं हुईं थीं। सोमवार की शाम को वह रिक्शा में बैठकर मंदिर में पूजा करने के लिए जा रहीं थीं। जब वह माधवनगर के मोड़ पर पहुंचीं, उसी समय एक बाइक पर दो युवक उनके पास से होकर तेजी से गुजरे। उनमें से एक ने पूनम के गले पर झपट्टा मारा और गले से सोने की चेन तोड़कर भाग गए। महिला ने शोर मचा दिया। जिस पर भीड़ एकत्रित हो गई। लोग उनके पीछे काफी दूर तक भागे, लेकिन आरोपी लोगों को चकमा देकर फरार हो गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।