{"_id":"5a3573b84f1c1b156b8bcaf6","slug":"41513452472-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन के बकाएदार अमित जैन का मकान और प्लाट कुर्क","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खनन के बकाएदार अमित जैन का मकान और प्लाट कुर्क
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनन के बकाएदार अमित जैन का मकान और प्लाट कुर्क
सहारनपुर। प्रशासन ने खनन के बकाएदारों से आरसी वसूली के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को बकाएदार अमित जैन के एक मकान और एक प्लाट को कुर्क कर लिया। अमित जैन पर 15 करोड़ 93 लाख 71 हजार 644 रुपये की बकाएदारी को लेकर आरसी जारी की गई थी। इस कार्रवाई के बाद बाकी बकाएदारों में हड़कंप मच गया है।
खनन में बकाया को लेकर जिले के 17 आरसी जारी हुई थी। इनमें से कुछ की कुर्की की कार्रवाई हो चुकी है। शनिवार को उप जिलाधिकारी सदर संगीता के निर्देशन में तहसील सदर की टीम ने बकाएदार अमित जैन के चिलकाना रोड स्थित एक मकान और एक प्लाट की कुर्की की कार्रवाई करते हुए नोटिस चस्पा कर दिया। उप जिलाधिकारी सदर ने बताया कि बकाया वसूली के लिए कुर्की की यह कार्रवाई की गई है। अन्य बकाएदारों के खिलाफ भी कार्रवाई चल रही है। हर सूरत में बकाया धनराशि की वसूली की जाएगी। तहसीलदार सदर सुधीर कुमार ने बताया कि बकाएदार अमित जैन का चिलकाना रोड स्थित 167.22 वर्ग मीटर का एक मकान और महावीर कालोनी स्थित 227.61 वर्ग मीटर का एक प्लाट कुर्क किया गया है। उन्होंने बताया 23 नवंबर को अमित जैन की आरसी वसूली के लिए तहसील सदर पहुंची, उन पर 15 करोड 93 लाख, 71 हजार 644 रुपये की बकाएदारी है। उसी दिन बकाएदार को नोटिस जारी कर आरसी की धनराशि को जमा करने को कहा गया था। वसूली नहीं होने पर निबंधक प्रथम से बकाएदार की सम्पत्ति की रिपोर्ट मांगी गई थी। जिसके आधार पर इन दोनों प्रोपर्टीज का पता चला है। शनिवार को मकान और प्लाट को कुर्क कर लिया गया है। अन्य आरसी वालों से भी वसूली की कार्रवाई चल रही है।
इनके खिलाफ जारी हुई हैं 241 करोड़ की आरसी
सहारनपुर। खनन में बकाएदारी को लेकर जिले में 241 करोड़ रुपये की 17 आरसी जारी हुई हैं। इनमें महमूद अली, दिलशाद, इनाम, महबूब आलम, अमित जैन, नसीम, विकास अग्रवाल, वाजिद अली, पुनीत जैन, मुकेश जैन आदि शामिल हैं।