{"_id":"59badaca4f1c1b32688b4a65","slug":"41505417930-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद में मकान के ताले तोड़कर सोने चांदी के आभूषण चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवबंद में मकान के ताले तोड़कर सोने चांदी के आभूषण चोरी
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान के ताले तोड़कर आभूषण चोरी
देवबंद (सहारनपुर)। चोरों ने कुटी रोड पर एक मकान के ताले तोड़कर वहां से सोने-चांदी के आभूषण और हजारों रुपये की नगदी चोरी कर ली। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
मोहल्ला गुज्जरवाड़ा कुटी रोड निवासी मोहम्मद दानिश ने कोतवाली में बताया कि 10 सितंबर को सहारनपुर में एक रिश्तेदारी में मौत हो गई थी। वह परिवार के साथ घर का ताला लगाकर वहां गया हुआ था। बृहस्पतिवार को पड़ोसियों ने फोन पर घर में चोरी होने की जानकारी दी। जब वह आया तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। देखने पर पता चला कि चोरों ने कमरा का ताला तोड़कर वहां रखी अलमारी से सोने के कुंडल, सोने की बाली, चांदी के गले दो सेट, पाजेब आदि आभूषण, गैस सिलेंडर और अन्य सामान चोरी किया।
दानिश के मुताबिक चोर उसका करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की बाबत पूछताछ कर जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया। बता दें कि चोर नगर में लगातार चोरियों की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन पुलिस आज तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।