Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Death of cousins; FIR filed against container truck driver

Sant Kabir Nagar News: चचेरे भाइयों की मौत, कंटेनर चालक पर प्राथमिकी

Wed, 11 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Death of cousins; FIR filed against container truck driver
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के छपिया छितौना गांव के पास दो नवंबर की रात कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर एक को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चचेरे भाई की तहरीर पर आठ नवंबर को कंटेनर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


एसओ सर्वेश कुमार ने बताया कि दुधारा थाना क्षेत्र के नौवाडीह द्वितीय गांव निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि दो नवंबर की रात करीब 9:15 बजे उनके चचेरे भाई फूलचंद (34) पुत्र सीताराम और जयकिशन (34) पुत्र शिवकुमार निवासी महदेवा, मोटरसाइकिल से टेमा रहमत की तरफ किसी जरूरी काम से जा रहे थे।
विज्ञापन

बाइक छपिया छितौना गांव के पास टावर के निकट पहुंची थी। इसी दौरान सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में फूलचंद और जयकिशन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। खलीलाबाद-मेहदावल बाईपास पर पहुंचते ही फूलचंद की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयकिशन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान जयकिशन ने भी दम तोड़ दिया।

दोनों चचेरे भाइयों की मौत से परिवारों में मातम पसरा है। अशोक कुमार ने बताया कि अंतिम संस्कार और अन्य पारिवारिक कार्यों से निवृत्त होने के बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी।
एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर कंटेनर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed