{"_id":"6af37e4aefea82292b060a68","slug":"no-action-taken-against-illegal-buses-nine-police-personnel-sent-to-police-lines-lucknow-news-c-13-lko1096-2002954-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डग्गामार बसों के खिलाफ नहीं की कार्रवाई, नौ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डग्गामार बसों के खिलाफ नहीं की कार्रवाई, नौ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
विज्ञापन
लखनऊ। डग्गामार बसों के खिलाफ कार्रवाई न करने पर नौ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह कार्रवाई एसीपी विभूतिखंड की जांच रिपोर्ट पर संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार ने मंगलवार को की। सभी पर लापरवाही के साथ अवैध बसों के संचालकों को संरक्षण देने का आरोप है। इसमें पॉलीटेक्निक चौकी प्रभारी भी शामिल हैं।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि लाइन हाजिर किए गए सभी पुलिसकर्मियों को डग्गामार बसों के संचालन की जानकारी थी। किसी ने भी इनका संचालन रोकने के लिए कार्रवाई नहीं की। बयान में भी पुलिसकर्मियों ने ठोस जवाब नहीं दिया। इसके बाद डीसीपी पूर्व के निर्देश पर एसीपी ने जांच पूरी की और उच्चाधिकारियों को भेज दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी पॉलीटेक्निक मनोज कुमार, टीएसआई धर्मवीर सिंह, धीरेंद्र बहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल कमता चौकी गजेंद्र कुमार सिंह, टेढ़ी पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल कुलदीप कुमार, पॉलीटेक्निक चौकी पर तैनात कांस्टेबल ऋषभ सिंह, ट्रैफिक कांस्टेबल अनुज शुक्ला, रुद्र प्रताप सिंह और पुनीत सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया। जांच में परिवहन विभाग के कर्मचारियों की संलिप्तता भी सामने आई है। माना जा रहा है कि विभाग कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। एसीपी ने एक होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेजा है। होमगार्ड ट्रैफिक इंस्पेक्टर की गाड़ी चलाता है।
विज्ञापन
300 से अधिक डग्गामार वाहनों का संचालन
अमर उजाला ने डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया था। इसके बाद मामले की जांच सौंपी गई थी। शहर के अलग-अलग हिस्सों में बड़ी संख्या में डग्गामार वाहनों का संचालन हो रहा था। इनमें पॉलीटेक्निक चौराहा, कमता, तेलीबाग, अवध चौराहा, टेढ़ीपुलिया, सीतापुर रोड, अहिमामऊ चौराहा, हरदोई रोड समेत अन्य जगह शामिल हैं। आंकड़ों के मुताबिक रोजाना तकरीबन 300 डग्गामार वाहनों का संचालन होता है। इससे राजस्व को करोड़ों रुपये का नुकसान होता है। इससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है।
अभियान चलाकर की थी कार्रवाई
खबर प्रकाशित होने के बाद परिवहन विभाग, यातायात और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कार्रवाई की थी। अयोध्या रोड पर 11 वाहनों के चालान किए गए थे। साथ ही नौ वाहन सीज किए गए थे। इनमें दो बसें और सात कारें शामिल थीं। पुलिस की छानबीन में शहर के 10 स्थानों से डग्गामार वाहनों के संचालन की बात सामने आई है। ये बसें दिल्ली, राजस्थान, बिहार और पंजाब तक जाती हैं। जांच रिपोर्ट में अक्तूबर माह में पॉलीटेक्निक और कमता में 100 डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई की भी जानकारी दी गई है।
सर्वे ने खोली थी पोल
परिवहन विभाग की ओर से किए सर्वे में पॉलीटेक्निक चौराहे से चिनहट तक 120 डग्गामार वाहनों के संचालन की बात भी उजागर हुई थी। सर्वे में बताया गया था कि पॉलीटेक्निक से अवध चौराहे के बीच कुल 745 अवैध वाहन संचालित होते पाए गए थे। इनमें सबसे ज्यादा 522 अर्टिगा कार थीं। यही नहीं, 47 स्लीपर वाहन, 143 बसें और 33 ट्रैवलर गाड़ियां मिली थीं। परिवहन विभाग को कार्रवाई के लिए लिस्ट भी दी गई थी।