{"_id":"59ada6fe4f1c1b6c6a8b4a9a","slug":"41504552702-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोर गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोर गिरफ्तार, जेल भेजा
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा (सहारनपुर)। पुलिस ने बाइक चोरों पर शिकंजा कसते हुए एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी निशानदेही पर एक स्कूटी तथा एक बाइक बरामद की।
सोमवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली की एक युवक काफी देर से संदिग्धावस्था में एक गांव के सुनसान रास्ते पर -घूम रहा है। जिसके बाद पुलिस ने युवक को पकड़ लिया तथा थाने ले आयी। युवक से पूछताछ में वह शातिर बाइक चोर निकला जो पहले भी बाइक चोरी के आरोप में जेल जा चुका था। युवक की निशानदेही पर पुलिस ने एक स्कूटी तथा एक बाइक बरामद की। जिसके बाद पकड़े गये कुलदीप पुत्र मदन निवासी छापुर थाना सरसावा का चालान कर जेल भेज दिया। हालांकि बाइक चोर को निर्दोष बताते हुए सत्ताधारी पार्टी के कुछ लोग थाने पर मंडराते रहे। लेकिन एसओ सरसावा ने सख्त रुख दिखाते हुए चोर का चालान कर दिया।