फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जमीन के विवाद में संघर्ष, चार महिलाओं सहित छह घायल

जमीन के विवाद में संघर्ष, चार महिलाओं सहित छह घायल

Fri, 22 Mar 2019 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
जमीन के विवाद में संघर्ष, चार महिलाओं सहित छह घायल
बड़गांव (सहारनपुर)। जमीन की पुरानी रंजिश में बृहस्पतिवार को झबीरण गांव के दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और पथराव हुआ। इसमें दोनों पक्षों की चार महिलाओं सहित छह लोग घायल हुए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के गंभीर घायलों को उपचार के लिए नानौता चिकित्सालय भिजवाया। चिकित्सकों ने जहां दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर किया।
विज्ञापन

झबीरण निवासी बृजमोहन शर्मा व विजयपाल विश्वकर्मा के बीच जमीन को लेकर एक पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी विवाद में जेल गए विजयपाल की होली से चार दिन पहले जमानत हुई थी। बृहस्पतिवार को होली के दिन बृजमोहन और विजयपाल पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। जमकर लाठी डंडे चले। दोनों पक्षों की महिलाओं तक ने मकानों की छतों पर चढ़कर पथराव शुरू कर दिया। इस घटना में बृजमोहन, रामपाल, सोनिया, आकांक्षा व अन्नू तो दूसरे पक्ष के सुक्कड़ सहित एक महिला घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल बृजमोहन व सुक्कड़ को नानौता चिकित्सालय भिजवाया, जहां से चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर होने के चलते जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रवीन कुमार का कहना है कि अभी किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। वहीं पुलिस ने होली पर हुड़दंग मारपीट करने के दो आरोपी अजीत पुत्र ब्रहमपाल व सुरेंद्र पुत्र नकली निवासी गांव मियानगी का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed