फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   25 किलो डोडा पोस्त के साथ तस्कर पकड़ा

25 किलो डोडा पोस्त के साथ तस्कर पकड़ा

Thu, 21 Feb 2019 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
25 किलो डोडा पोस्त के साथ तस्कर पकड़ा
छुटमलपुर (सहारनपुर)। मंगलवार की देर रात थाना फतेहपुर पुलिस ने सहारनपुर रोड स्थित एक ढाबे के पास से चेकिंग के दौरान एक तस्कर को 25 किलो डोडा पोस्त और 12 बोर के एक तमंचे के साथ पकड़ा है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को थाना परिसर में पत्रकारों से बातचीत में सीओ सदर चौब सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एसओ जितेंद्र कुमार सिंह सहारनपुर रोड पर स्थित एक ढाबे के पास चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को रोक कर पूछताछ तो उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से 25 किलो डोडा पोस्त सहित एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया। बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अकरम पुत्र असगर निवासी हरोड़ा थाना गागलहेड़ी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed