फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अवैध खनन में पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

अवैध खनन में पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 06 Feb 2019 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन में पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अवैध खनन में पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। क्षेत्र के गांव झरौली में यमुना नदी के घाट पर रेत के अवैध खनन को लेकर प्रशासन ने अब सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को लेखपाल की तहरीर पर अवैध खनन करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ सरसावा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस मामले की जांच करने में लगी है।
बता दें कि खनन माफिया ने झरौली गांव में यमुना घाट पर सार्वजनिक भूमि से अवैध रेत खनन करने के साथ ही यमुना नदी की धारा को रोक कर अस्थायी मार्ग भी बना दिया था। मामला सुर्खियों में आने पर प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया और मौके पर टीम भेजकर अस्थायी मार्ग ध्वस्त कराया गया था। वहीं, सोमवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त) विनोद कुमार और एसडीएम परमानंद झा ने मौके पर निरीक्षण करने के बाद कार्रवाई कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार को लेखपाल अमित कुमार ने सरसावा थाने में अवैध खनन करने के आरोप में संजय, भुल्लन, ओमपाल, मोनू राणा और जितेंद्र जैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आरोप लगाया कि यमुना नदी की धारा को अवरुद्ध कर अस्थायी मार्ग बनाया तथा श्मशान, चारागाह और रास्ते की भूमि से अवैध रेत खनन कर लोक संपत्ति का नुकसान पहुंचाया। साथ ही खनन भूमि को चिह्नित करने के लिए लगाए गए पिलर को भी उखाड़ दिया। एसओ सरसावा संजीव विश्रोई ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ लोक संपत्ति अधिनियम की धारा एवं अवैध खनन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत से रेत उठाने को चार पट्टे की अनुमति
सरसावा थाना क्षेत्र के झरौली गांव में यमुना नदी के घाट पर खनन विभाग द्वारा खेतो से रेत उठाने के लिए चार पट्टो की अनुमति जारी की थी। पट्टा धारको की आड़ में माफियाओं ने स्वयं खनन शुरू कर दिया। संरक्षण मिलने के कारण खनन माफिया का दुस्साहस बढ़ गया और यमुना नदी में अस्थायी मार्ग बनाकर बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन शुरू कर दिया था। जेसीबी और अन्य मशीनें लगाकर रात के अंधेरे में न सिर्फ यमुना नदी से खनन किया जा रहा था, बल्कि अनुमति प्रदान पट्टे के स्थान पर श्मशान की भूमि से भी खनन शुरू कर दिया था। बता दें कि लेखपाल अमित ने करीब 15 दिन पहले ही इस संबंध में उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी थी कि श्मशान भूमि से भी रेत खनन किया जा रहा है। जरूरत के हिसाब से यमुना नदी किनारे खेतों से रेत उठाने की अनुमति दी जाती है। लेकिन इन अनुमति की आड़ में किए जा रहे खनन को लेकर प्रशासन और खनन विभाग चुप्पी क्यों साधे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed