{"_id":"5c252c0fbdec2256fc739862","slug":"31545939983-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर। दो दिन पूर्व दतौली मंसापुर पुल पर लूट की वारदात को अंजाम देने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से लूटे गए सामान के अलावा तमंचा भी बरामद किया है।
देहात कोतवाली के ग्राम की नहर पटरी से गत मंगलवार दोपहर समून निवासी ग्राम मांझीपुर से बदमाशों ने आतंकित कर पर्स, मोबाइल फोन, पहचान-पत्र एवं अन्य जरूरी कागजात लूटकर लिए थे। आरोपी मोटरसाइकिल भी छीनने का प्रयास कर रहे थे लेकिन लोगों के आने के कारण आरोपी फरार हो गए थे। देहात कोतवाली प्रभारी पवन चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार को चिलकाना रोड बड़ी नहर के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी नफीस और नौशाद उर्फ भूरा निवासी अहमद कालोनी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास लूटे गए 500 रुपये, पर्स, पहचान-पत्र, पासपोर्ट फोटो के अलावा एक तमंचा, कारतूस एवं एक चाकू बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने लूटे गए मोबाइल फोन की बैटरी निकालकर फोन को फेंक दिया था।