फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ताले काट कर वृद्वा के मकान में चोरी

ताले काट कर वृद्वा के मकान में चोरी

Fri, 21 Dec 2018 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
ताले काट कर वृद्वा के मकान में चोरी
नागल (सहारनपुर)। बुधवार की रात क्षेत्र के गांव भलस्वा ईशापुर में चोरों ने मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवर व नगदी चोरी कर ली। जाग होने पर चोर कपड़ों की गठरी रास्ते में फेंककर जंगल के रास्ते फरार हो गए। नागल थाने के गांव भलस्वा निवासी वृद्धा वरीशा पत्नी यासीन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका सारा परिवार महाराष्ट्र में रहकर मजदूरी करता है। वह घर पर अकेली रहती है। रात करीब 10 बजे जब वह कमरे में सोई हुई थी तो चोरो ने उसके कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद चोरों ने बराबर में स्थित उसके बेटे व पुत्रवधु के कमरे का ताला तोड़कर तीन हजार की नगदी व करीब डेढ़ लाख रुपये की कीमत के सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। वृद्धा की नींद खुली तो उसने शोर मचाया। इस पर पड़ोसी दौडे़ तो चोर कपड़ों की गठरी रास्ते में फेंक गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed