{"_id":"5b859e8742c792464d1bbaac","slug":"31535483527-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की तीन भट्टियां ध्वस्त की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की तीन भट्टियां ध्वस्त की
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब की तीन भट्टियां ध्वस्त की
गंगोह (सहारनपुर)। पुलिस ने गांव राजपुर लतीफपुर के जंगल में छापेमारी कर अवैध शराब बनाने की तीन भट्टियों को ध्वस्त किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए मौके से 150 लीटर कच्ची शराब, 550 लीटर लाहन, तीन गैस सिलिंडर, 4 ड्रम, चूल्हे एवं अन्य उपकरण बरामद किए है, इसके अलावा एक आरोपी से 10 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की गई है।
कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि गांव राजपुर में बडे़ पैमाने पर शराब की कसीदगी की सूचना प्राप्त हुई थी। मुखबिर की सूचना पर गांव के जंगल में तीन अलग-अलग स्थानों पर चलाई जा रही शराब की भट्टियों पर एक साथ छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही वहां शराब की कसीदगी कर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपी पूरण सिंह, हरजीत सिंह, अमरजीत सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बरामद सामान सहित आरोपियों को कोतवाली ले आई। इसके अलावा गांव आलमपुर निवासी जसबीर को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद की गई।