फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शादी के तीसरे दिन ही ससुरालियों ने पीट दिया विवाहिता को

शादी के तीसरे दिन ही ससुरालियों ने पीट दिया विवाहिता को

Wed, 25 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
शादी के तीसरे दिन ही ससुरालियों ने पीट दिया विवाहिता को
सहारनपुर। ग्राम आमवाला निवासी नव विवाहिता ने अपने पति एवं ससुरालियों पर तीसरे दिन ही दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्राम आमवाला निवासी अनीता का आरोप है कि उसकी शादी 21 जुलाई 2018 को ग्राम तेलीपुरा निवासी शशिदेव के साथ हुई थी। शादी के बाद घर आकर ससुरालियों ने कम दहेज की बात कहते हुए नाराजगी जताई। उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। तीसरे दिन 23 जुलाई के पति, ससुर, जेठ, पति के जीजा एवं मामा उसे मिलाने के लिए उसके मायके लेकर आए। जहां उन्होंने कम दहेज की बात उठाकर हंगामा शुरू कर दिया। उसके पिता ने किसी प्रकार समझा-बुझा कर शांत कर दिया। जब वह उनके साथ ससुराल आ गई तो अरते ही उसे पीटना शुरू कर दिया। उस पर किसी नुकीली वस्तु से हमला किया। जिससे वह घायल हो गई। किसी प्रकार उसने अपने मायके सूचना दी। तो रात में उसके पिता, भाई एवं अन्य लोग पहुंचे तो ससुरालियों ने उन्हें बदमाश बताकर हमला कर दिया। किसी प्रकार भागकर उसके मायके वालों ने अपनी जान बताई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। लेकिन उसके ससुरालियों को पुलिस ने छोड़ दिया। जबकि उसके भाई एवं अन्य लोगों को हवालात में डाल दिया। उसका मेडिकल भी नहीं कराया और उसके पिता के साथ घर भेज दिया। इस संबंध में अनीता ने एसएसपी को ज्ञापन देकर आरोपियों पर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने में उसके साथ इनिल कुमार, नरेंद्र सिंह, पवन कुमार, मनोज, पहल सिंह, मांगेराम, राजेंद्र कुमार, अमित, किशोर, रविंद्र भूरा, अरविंद मौर्या, कंवर पाल, सोनू, कीरत सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed