फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गांव लौट रहे पीआरडी के जवान को मारी गोली

गांव लौट रहे पीआरडी के जवान को मारी गोली

Wed, 11 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
गांव लौट रहे पीआरडी के जवान को मारी गोली
गांव लौट रहे पीआरडी के जवान को मारी गोली
विज्ञापन

नागल (सहारनपुर)। सोमवार रात नासिरपुर-डिगौली मार्ग पर दो हमलावरों ने साइकिल पर अपने गांव को जा रहे पीआरडी के एक जवान को गोली मार दी और फरार हो गए। गोली टांग में घुटने के पास लगी। घायल अवस्था में वह किसी तरह खुद ही साइकिल से थाने आया। जहां से पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया।

क्षेत्र के गांव ईशाकपुर निवासी 58 वर्षीय ओमपाल पीआरडी में तैनात है। सोमवार रात करीब नौ बजे वह सहारनपुर से अपने गांव साइकिल से लौट रहा था। डिगौली मार्ग पर श्मशान के पास खेत से निकले दो लोगों ने उसे आवाज दे कर रोका। उसने साइकिल रोकी और जब तक वह कुछ समझ पाता एक व्यक्ति ने उस पर गोली चला दी जो उसकी टांग में घुटने के पास लगी। इसके बाद गोली मारने वाले पैदल ही खेतों के रास्ते भाग निकले। ओमपाल किसी तरह घायल अवस्था में थाने आया और अपने एक रिश्तेदार पर गोली चलाने का आरोप लगाया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी अमरदीप लाल का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रहा है। अभी तक किसी के खिलाफ तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed