फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   डिस्टलरी के फर्जी कागजात पर शराब तस्करी का भंडाफोड़

डिस्टलरी के फर्जी कागजात पर शराब तस्करी का भंडाफोड़

Fri, 29 Jun 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
डिस्टलरी के फर्जी कागजात पर शराब तस्करी का भंडाफोड़
डिस्टिलरी के फर्जी कागजात पर शराब तस्करी का भंडाफोड़
विज्ञापन

सहारनपुर। सदर बाजार पुलिस ने डिस्टिलरी के फर्जी कागजात के आधार पर शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पंजाब से ट्रक में छिपाकर लाई जा रही अंग्रेजी शराब की 530 पेटियों के साथ कांधला के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अरुणाचल प्रदेश की इस शराब की डिलीवरी बिजनौर में होनी थी, जहां से उसकी आपूर्ति उत्तराखंड में होनी थी। यह गिरोह काफी समय से इस गोरखधंधे में संलिप्त है।
पुलिस अधीक्षक नगर प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि सीओ द्वितीय मुकेश मिश्रा की अगुवाई में सदर बाजार इंस्पेेक्टर अशोक सोलंकी की टीम ने खलासी लाइन पर एक संदिग्ध ट्रक को रोका था। तलाशी में ट्रक में अवैध शराब मिलने पर ट्रक सवार जोगेंद्र और प्रमोद निवासी इस्सोपुर टील थाना कांधला ( शामली) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो शराब तस्करी के नए हथकंडे का खुलासा हुआ। एसपी के मुताबिक आरोपी पंजाब के राजपुरा डिस्टलरी से फर्जी कागजात बनवाकर शराब को बिजनौर ले जा रहे थे। बरामद हुई शराब अरुणाचल प्रदेश की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बिजनौर से शराब को उत्तराखंड में बेचा जाना था।
विज्ञापन

सीओ मुकेश मिश्रा ने बताया कि बरामद शराब मैनुअल तरीके से यूपी में आती तो सरकार को करीब 24 लाख के राजस्व की प्राप्ति होती। टैक्स चोरी में आरोपी पक्ष से अब नौ गुणा जुर्माना लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि तस्करी में कई और नाम आए है, जिनके बारे में जानकारी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
डिस्टिलरी कर्मचारियों की सांठगांठ की आशंका
शराब तस्करी में फर्जी कागजात तैयार करने में डिस्टिलरी कर्मचारियों की सांठगांठ की आशंका जताई जा रही है। सीओ द्वितीय मुकेश मिश्रा ने बताया कि आरोपियों से हुई पूछताछ रिपोर्ट पंजाब और डिस्टलरी प्रबंध तंत्र को भेजी जा रही है ताकि इस खेल में शामिल अन्य लोगों के चेहरे में बेनकाब हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed