{"_id":"5aa189a14f1c1b9f758b4602","slug":"31520535969-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक के मकान और व्यापारी की दुकान में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिकित्सक के मकान और व्यापारी की दुकान में चोरी
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सक के मकान और व्यापारी की दुकान में चोरी
बेहट (सहारनपुर)। बुधवार रात चोरों ने कोतवाली से कुछ ही दूरी पर स्थित एक सरिया-सीमेंट व्यापारी की दुकान का शटर उखाड़कर गल्ले से सात हजार रुपये की नगदी चुरा ली। इसके अलावा मोहल्ला खालसा में भी चोरों ने एक निजी चिकित्सक के मकान के ताले तोड़कर दस सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर संजय कालोनी निवासी सरिया-सीमेंट व्यापारी सोम प्रकाश की दुकान है। रात किसी समय चोरों ने दुकान का शटर उखाड़कर गल्ले से सात हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। सुबह जब सोमप्रकाश दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो शटर खुला हुआ था। अंदर काउंटर के गल्ले का लॉक भी तोड़ा गया था। इसमें से नगदी चोरी की गई थी। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली। दूसरी घटना मोहल्ला खालसा में हुई। यहां के निवासी डॉ. उमेश शर्मा काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं। उनका सहारनपुर में एक डॉक्टर के यहां उपचार चल रहा है। उनके परिजन भी उनके साथ सहारनपुर ही गए हुए हैं। मकान पर ताले लगे हुए थे। रात किसी समय चोरों ने मकान के ताले तोड़कर अंदर कमरे में रखी अलमारी के ताले तोड़े और करीब दस तोला सोना एवं एक किलो चांदी चोरी कर ली। पीड़ितों के मुताबिक चोर कुछ नगदी भी चुरा ले गए है। मकान मालिक द्वारा घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।