फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दो बच्चों की मां ने प्रेमी के घर जाकर किया हंगामा, तोड़फोड़

दो बच्चों की मां ने प्रेमी के घर जाकर किया हंगामा, तोड़फोड़

Wed, 14 Feb 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
दो बच्चों की मां ने प्रेमी के घर जाकर किया हंगामा, तोड़फोड़
सहारनपुर। सदर कोतवाली के मवींकला में उस समय हंगामा मच गया जब दो बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। उसने प्रेमी पर प्रेम संबंध बना लेने के बाद मुंह फेर लेने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव मवीं कला निवासी एक महिला का कहना है कि वह एक युवक के घर लगभग चार साल पहले अपने पति और दो बच्चों के साथ किराए पर रहने आई थी। महिला ने आरोप लगाया कि युवक ने उसके साथ संबंध बना लिए। इसका पता चलने पर पति ने वहां से मकान पास के ही गांव में बदल लिया। युवक का वहां भी उसके पास आना जाना रहा। इसका पता चलने पर उसे उसके पति ने उसे बच्चों सहित घर से निकाल दिया। तब से वह आईटीआई के निकट दिल्ली रोड पर ही एक कॉलोनी में किराए के मकान में बच्चों साथ रह रही थी। यहां भी युवक उसके पास आता रहा और उससे संबंध बनाए रखे वह उसे शादी का झांसा देता रहा। लेकिन कुछ समय से उसके प्रेमी ने उसके पास आना बंद कर दिया। मंगलवार को महिला अचानक प्रेमी के घर पहुंच गई। जब युवक ने उससे मिलने से मना किया तो महिला भड़क उठी और हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि महिला ने गुस्से में उसके घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला एवं आरोपी युवक को थाना ले गई। कोतवाली सदर बाजार में मौजूद आरोपी युवक का कहना था कि महिला जबरन संबंध बनाए रखने को दबाव बना रही है। जबकि महिला के साथ उसके किसी प्रकार के कोई संबंध नहीं रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed