{"_id":"5a70c0ce4f1c1b8e268b7449","slug":"31517338830-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किशोर का पता लगवाए जाने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता किशोर का पता लगवाए जाने की मांग
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नकुड़ के ग्राम बाईखेड़ी निवासी जनेश्वर ने गांव के ही कुछ लोगों पर उसके भतीजे को अगवा कर उसे लापता करने का आरोप लगाया है।
जनेश्वर का आरोप है गांव के दूसरे समुदाय के परिवार की एक महिला 5 फरवरी 2014 की शाम को उसके भतीजे अनुज पुत्र राजकुमार को घर से बुलाकर ले गई थी। उसके बाद से ही उसके भतीजे अनुज का आज तक पता नहीं चल सका है। उस समय उसके भतीजे अनुज की उम्र मात्र 13-14 साल थी। आरोपी परिवार ने उनके परिवार पर भी झूठे मामले लगाकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी और उनके परिवार के कई लोगों को जेल भी भिजवा दिया था। जिसके चलते उनके परिवार के 10 घरों का ताला लगाकर लोग गांव से पलायन कर चुके हैं। उन्होंने कई बार आरोपियों के परिवार से अपने भतीजे के बारे में पूछने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें धमकी दी जा रही है। कई बार अधिकारियों को प्रार्थना-पत्र दिए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। जनेश्वर ने आरोप लगाया कि आरोपी अवैध कारोबार में लिप्त हैं और उन्हें गांव छोड़ने के लिए विवश कर रहे हैं। जनेश्वर ने एसएसपी को प्रार्थना-पत्र देकर उसके भतीजे की गुमशुदगी की जांच सक्षम अधिकारी से कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में राजकुमार, जयकुमार, बालेंद्र, नीटू शामिल रहे।