{"_id":"5a623b894f1c1b84268b54f7","slug":"31516387209-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीनों जिलों की पुलिस ने अभियान चलाकर 296 अपराधियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीनों जिलों की पुलिस ने अभियान चलाकर 296 अपराधियों को किया गिरफ्तार
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अपराधों की रोकथाम के लिए सहारनपुर परिक्षेत्र के तीनों जिलों में चलाए गए अपराधियों की धरपकड़ के अभियान में पुलिस ने 296 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने रात में गैर जमानती वारंटियों, वांछित अपराधियों, पुरस्कार घोषित एवं जिला बदर अपराधियों की धरपकड़ एवं हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी के लिए अभियान चलाया। अभियान के दौरान सहारनपुर पुलिस ने 65 वारंटी, 31 वांछित, 2 जिला बदर तथा एक पुरस्कार घोषित अपराधी समेत कुल 99 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 718 हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी की गई। मुजफ्फरनगर पुलिस ने 36 वारंटी, 82 वांछित, 6 जिलाबदर समेत कुल 124 अपराधियों को गिरफ्तार किया। जबकि शामली में 19 वारंटी, 53 वांछित तथा एक जिला बदर समेत कुल 73 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। सहारनपुर परिक्षेत्र में कुल 120 वारंटी, 166 वांछित, एक पुरस्कार घोषित एवं 9 जिलाबदर अपराधियों समेत कुल 296 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि 2046 हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी की गई। इसमें कुछ लंबे समय से वांछित चल रहे अपराधी शामिल हैं।