{"_id":"5a4536c64f1c1b5c0c8b5909","slug":"31514485446-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदल कर युवती के खाते से निकाले साढ़े 19 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदल कर युवती के खाते से निकाले साढ़े 19 हजार
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित एटीएम से पैसा निकालने पहुंची युवती को झांसे में लेकर एक व्यक्ति ने उससे कार्ड लेकर बदल लिया और उसके खाते से साढ़े 19 हजार रुपये निकाल लिए। युवती ने सदर कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।
सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र के आइटीआई के निकट प्रेम नगर की निवासी दीक्षा शर्मा का कहना है कि तीन दिन पूर्व वह दिल्ली रोड पर पीएनबी के एटीएम से पैसे निकालने गई थी। उसने पैसे निकालने का प्रयास किया लेकिन किसी कारण पैसा नहीं निकला। उस समय एटीएम रूम में खड़े युवक ने धोखे से उसके हाथों से एटीएम कार्ड लेकर बदल दिया। जब वह वहां से वापस आई तो कुछ देर बाद उसके खाते से साढ़े 19 हजार रुपये निकल गए। दीक्षा का आरोप है कि वह तुरंत सदर कोतवाली पहुंची और मामले की शिकायत की। उसने एटीएम कक्ष में लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच कराए जाने की मांग की, लेकिन पुलिस ने उसे थाने से टरका दिया। जिसके बाद दीक्षा ने सीओ द्वितीय को घटना के बारे में जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की। सीओ के आदेश पर बृहस्पतिवार को थाना सदर बाजार पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया।