{"_id":"5a4145174f1c1b0a788b4dbc","slug":"31514226967-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही दुकान को चोरों ने तीसरी बार खंगाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ही दुकान को चोरों ने तीसरी बार खंगाला
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही दुकान को चोरों ने तीसरी बार खंगाला
सहारनपुर। सर्द मौसम का फायदा उठाते हुए चोरों ने दिल्ली रोड पर दो माह के भीतर सेंधमारी कर एक ही दुकान को तीसरी बार खंगाल दिया। चोर हजारों रुपये के माल पर हाथ साफ कर गए। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला चंद्रनगर निवासी सुरेश पाल कश्यप की कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में दिल्ली रोड पर आईटीआई के निकट टायर पंक्चर की दुकान है। सुरेश ने बताया कि रविवार की रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर चले गए थे। सोमवार की सुबह जब दुकान पर आए तो सारा सामान गायब मिला। चोर औजार, टायर, ट्यूब और गल्ले में रखी नगदी पर हाथ साफ कर गए। दुकान की पिछली तरफ से चोर दीवार में सेंधमारी कर अंदर आए थे। चोरों ने दो माह के भीतर तीसरी बार उनकी दुकान को निशाना बनाया है। सूचना पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुुआयना कर जांच की। कारोबारी ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि चोरों ने इन दिनों महानगर में आतंक मचा रखा है। पिछले दो सप्ताह में एक दर्जन से अधिक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है।