फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अपहरण का विरोध करने पर मां बेटे को पीटा

अपहरण का विरोध करने पर मां बेटे को पीटा

Tue, 12 Dec 2017 12:58 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
अपहरण का विरोध करने पर मां बेटे को पीटा
अपहरण का विरोध करने पर मां बेटे को पीटा
विज्ञापन

नागल (सहारनपुर)। थाना नागल क्षेत्र के ग्राम वाजिदपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपने पुत्र के अपहरण के प्रयास और मारपीट का आरोप लगाते हुए दर्जन भर लोगों को नामजद कर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने चोटिल मां बेटे को अस्पताल भिजवाया है। गांव वाजिदपुर निवासी मानसिंह पुत्र मोल्हड सिंह ने थाने में बताया कि सोमवार शाम करीब तीन बजे उसका पुत्र टिंकू अपनी मां रामबतेरी के साथ खेतों पर गया था। तभी पड़ोसी गांव कपासी निवासी पड़ोसी अपने 10-12 हथियारबंद साथियों के साथ वहां आया और टिंकू को हथियारों के बल पर अपहरण का ले जाने लगा। उनके शोर करने पर हमलावरों ने मारपीट कर दोनों मां बेटे को घायल कर दिया। शोर शराबे को सुन मौके की तरफ ग्रामीणों को आता देख आरोपी वहां से भाग खड़े हुए। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed