फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नौकरी लगवाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

नौकरी लगवाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

Sun, 10 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
नौकरी लगवाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
सहारनपुर। परिवहन विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक युवक से 2.35 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव मूसैल निवासी जयवीर सिंह पुत्र प्रेम सिंह ने थाना जनकपुरी में दर्ज कराए मामले में बताया कि कोतवाली नकुड़ क्षेत्र के गांव अध्याना निवासी मनोज से उसकी जान-पहचान थी। आरोप है कि मनोज ने परिवहन विभाग (आरटीओ कार्यालय) में अपनी पकड़ होने की बात कहते हुए सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। नौकरी लगवाने के लिए खर्च के नाम पर उससे 2.35 लाख रुपये की नगदी ले ली, लेकिन उसकी नौकरी नहीं लग सकी। कुछ समय पूर्व जयवीर को अपने साथ हुई ठगी का पता लगा। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर मनोज ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना जनकपुरी इंस्पेक्टर शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि जयवीर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed